Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन जल्द उठाएंगे सस्पेंस से पर्दा, ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला

हेमंत सोरेन, चंपाई सोरेन.
Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन अगले 48 घंटे में सस्पेंस से पर्दा उठा सकते हैं. सीएम हेमंत सोरेन जब कोल्हान में होंगे, तभी कोल्हान टाइगर बड़ी घोषणा कर सकते हैं.
Table of Contents
Jharkhand News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. राजनीतिक सफर में नये साथी की तलाश में चंपाई सोरेन एक बार फिर दिल्ली पहुंच चुके हैं. इधर, कोल्हान समेत पूरे झारखंड में दिनभर उनको लेकर चर्चा होता रहा कि वे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर भाजपा में जाने का घोषणा करेंगे और सस्पेंस से पर्दा उठायेंगे.
चंपाई सोरेन का एक सप्ताह का टाइमलाइन हो रहा पूरा
पिछली बार जब चंपाई सोरेन ने दिल्ली का दौरा किया था, तो उन्होंने उसे एक निजी यात्रा बताया था. इस बार का दिल्ली दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि अब चंपाई सोरेन का बगावती तेवर खुलकर सामने आ गया है. एक सप्ताह का टाइमलाइन भी पूरा होने जा रहा है. लोगों को उम्मीद है कि वे इस बार कुछ बड़ा फैसला लेकर ही झारखंड लौटेंगे.
चंपाई सोरेन ने कहा था – नया संगठन बनाएंगे
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पहले इशारा किया था कि वह एक नयी पार्टी बनायेंगे. लेकिन सोमवार को असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जो संकेत दिया है, उससे इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
Also Read : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन नहीं लेंगे संन्यास, बनाएंगे नयी पार्टी, देखें VIDEO
हिमंता बिस्वा सरमा ने चंपाई सोरेन के बारे में कही यह बात
सोमवार को असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने झामुमो से अलग होकर नया राजनीतिक अध्याय शुरू करने का ऐलान किया था. वहीं, हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम चाहते हैं कि चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हो जाएं. हम तो यह भी चाहते हैं कि हेमंत सोरेन भी भाजपा में शामिल हों जाएं. हम झारखंड का भला चाहते हैं.
कोल्हान के लिए आज और कल का दिन काफी महत्वपूर्ण
राजनीतिक जानकारों की मानें, तो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 27 या 28 अगस्त को कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं. उनके एक सप्ताह का टाइमलाइन 27 सितंबर को पूरा हो रहा है. इसका दूसरा कारण यह है कि 28 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके गृह क्षेत्र गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण करने आ रहे हैं.
जनता को अपनी ओर खींचने का प्रयास करेंगे हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम के बहाने कोल्हान की जनता को अपनी ओर खींचने की कोशिश करेंगे. इसी बहाने वे पार्टी की अंदरूनी घावों को मिटाने का काम करेंगे, ताकि आसन्न विधानसभा चुनाव में फिर से कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर सफलता मिले.
चंपाई सोरेन कहां हैं
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अभी दिल्ली में हैं. उम्मीद की जा रही है कि अगले 48 घंटे में चंपाई सोरेन अपनी भविष्य की राजनीति को लेकर बड़ी घोषणा करेंगे.
चंपाई सोरेन अभी किस पार्टी में हैं
चंपाई सोरेन लंबे समय तक शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में रहे. अभी हाल ही में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है. उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें हैं, लेकिन वह आधिकारिक रूप से किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं.
चंपाई सोरेन कौन हैं
चंपाई सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. कथित जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, तो झामुमो ने चंपाई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था. हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद चंपाई सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा. वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता रहे हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ उन्होंने लंबे समय तक अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन किया था. उन्हें कोल्हान टाईगर के नाम से भी जाना जाता है.
Also Read
दिल्ली में चंपाई सोरेन की BJP नेताओं से हो सकती है मुलाकात, क्या करने वाले हैं कोई बड़ी घोषणा ?
Jharkhand Trending VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




