दिल्ली में प्रेम विवाह के बाद विवाद, पत्नी पर 74 हजार रुपये निकालने और जेवर लेकर जाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में प्रेम विवाह के बाद विवाद

Khagaria News: दिल्ली में प्यार हुआ, शादी हुई और फिर कुछ ही दिनों में रिश्ते में ऐसा मोड़ आया कि मामला थाने तक पहुंच गया. खगड़िया के एक युवक के परिवार ने प्रेम विवाह के बाद पत्नी पर बैंक खाते से 74 हजार रुपये निकालने और जेवर लेकर जाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से प्रेम विवाह के बाद विवाद का एक मामला सामने आया है. युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर बैंक खाते से 74 हजार रुपये निकालने और घर में रखे जेवर लेकर मायके पक्ष के साथ चले जाने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर बेलदौर थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली में हुई थी मुलाकात, फिर प्रेम और शादी

जानकारी के अनुसार, बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव निवासी इतिहास कुमार दिल्ली में मजदूरी करते थे. इसी दौरान उनकी पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के जलकोरा गांव की एक युवती से हुई. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.

परिजनों के अनुसार, दोनों ने बाद में कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर गांव पहुंचा, जहां दोनों परिवार के साथ रह रहे थे.

मायके पक्ष के आने के बाद बढ़ा विवाद

पीड़ित की मां प्रमिला देवी ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले युवती के परिजन उनके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे. इस दौरान घर में काफी देर तक बातचीत और विवाद की स्थिति बनी रही.

परिवार का आरोप है कि इसी दौरान युवक जब पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा तो युवती ने उसका मोबाइल अपने पास ले लिया.

पटना: ” खान जो है वह खुद ही फर्जी है…” खान सर पर तेज प्रताप का यह बयान हुआ खूब वायरल.

खाते से 74 हजार रुपये ट्रांसफर करने का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मोबाइल अपने कब्जे में लेने के बाद युवती ने फोन-पे और अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए युवक के खाते से करीब 74 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए. परिवार का यह भी आरोप है कि युवती घर में रखी पायल और सोने की नथिया लेकर अपने परिजनों के साथ चली गई.

घटना के बाद परिजन युवती की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है.

Khagaria News:पुलिस ने शुरू की जांच

बेलदौर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, आवेदन में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रेम विवाह के बाद सामने आए इस विवाद की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. हालांकि मामले के सभी पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

Also Read: NEET री-एग्जाम आज: बिहार में 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 1500 बसों में मुफ्त सफर, जानें और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन