हेमंत सोरेन की जमशेदपुर में कोल्हान के विधायकों संग बैठक, बोले- जिनके खिलाफ जनता में आक्रोश, वही निकाल रहे जनाक्रोश रैली

जमशेदपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर
Hemant Soren News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में कोल्हान के झामुमो नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया. चंपाई सोरेन के मुद्दे पर क्या कहा, पढ़ें.
Table of Contents
Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जिन लोगों के खिलाफ जनता में आक्रोश है, वही जनाक्रोश रैली निकाल रहे हैं. भाजपा अपनी कमियों को छुपाने के लिए दूसरों पर दोषारोपण कर रही है. जनता भाजपा की करतूतों को भली-भांति जान गयी है.
सुमन महतो की बेटी को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे हेमंत सोरेन
ये बातें शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर परिसदन में कहीं. वे पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो और पूर्व सांसद सुमन महतो की पुत्री अंकिता महतो को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे थे. उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी थीं.
हेमंत बोले- भाजपा के पैर के नीचे से खिसक रही जमीन
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में भाजपा के पैर के नीचे से जमीन खिसक रही है. इसलिए अस्तित्व बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है, ताकि गिरती साख को बचाया जा सके. जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा को सत्ता पर किसी भी कीमत पर काबिज नहीं होने देंगे. आसन्न झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हाशिये पर धकेल देगी.
चंपाई सोरेन की नाराजगी की खबर नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पार्टी से नाराजगी के बारे में पत्रकारों ने पूछा, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें चंपाई सोरेन की नाराजगी के बारे में कोई जानकारी नहीं है. जब उनकी नाराजगी का मामला उनके पास आयेगा, उसे गंभीरता से लेंगे और उस पर विचार करेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूरे दम-खम के साथ अपने सहयोगी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी. विरोधी दल को अभी से ही हार का डर सताने लगा है. इसलिए ओछी हरकत करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
शोक संतप्त परिवार के साथ एक घंटा बिताया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोनारी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे सोनारी आदर्शनगर स्थित पूर्व सांस सुमन महतो के आवास पर पहुंचे. शोक संतप्त परिवार के साथ करीब 1 घंटा रहे और अपनी संवेदना व्यक्त की. उसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे. सर्किट हाउस में एक घंटा रहे और 5 बजे सोनारी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो गये.
कोल्हान में पार्टी की मजबूती के लिए विधायकों को दिया निर्देश
मुख्यमंत्री दोपहर 4 बजे से 5 बजे तक कोल्हान के विधायकों के साथ आसन्न विधानसभा चुनाव, कोल्हान में सांगठनिक स्थिति, सरकार की जनकल्याण योजनाएं और नाराज पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के एक्शन प्लान समेत अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा किया. उन्होंने कोल्हान के विधायकों को संगठन को मजबूत बनाये रखने के लिए कुछ आवश्यक निर्देश भी दिये.
चंपाई की नाराजगी से होने वाले डैमेज कंट्रोल पर दें विशेष ध्यान
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की नाराजगी से होने वाले डैमेज के कंट्रोल पर विशेष ध्यान देने को कहा. बैठक में सांसद जोबा माझी, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर माेहंती, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, डुमरी विधायक बेबी देवी, पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और मझगांव विधायक निरल पूरती आदि मौजूद थे.
हेमंत सोरेन आज कहां
हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर में थे. उन्होंने पूर्व सांसद सुनील महतो और सुमन महतो की पुत्री को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद परिसदन में उन्होंने कोल्हान के विधायकों के साथ बैठक की और आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की.
चंपाई सोरेन की नाराजगी पर क्या बोले हेमंत सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता रहे चंपाई सोरेन की नाराजगी के बारे में आज हेमंत सोरेन से सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन की नाराजगी के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है. जब उनके पास यह मामला आएगा, तब उस पर विचार करेंगे.
Also Read
JMMSY: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और पलामू प्रमंडल की महिलाओं के खाते में पहुंचे 1000-1000 रुपए
झामुमो और भाजपा आमने सामने, शिवराज बोले- डर गये हैं हेमंत सोरेन, झारखंड के सीएम ने दिया ये जवाब
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




