यूपी में टैक्स ऑफिसर, बिहार में SDM, उपासना को BPSC में मिला रैंक 9

Updated:
विज्ञापन

BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक करने वाली उपासना शर्मा (Image: Instagram)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BPSC Success Story: गाजियाबाद की रहने वाली उपासना शर्मा ने यूपी पीसीएस के बाद अब बीपीएससी एग्जाम में भी टॉपर्स लिस्ट (BPSC 70th Toppers List) में जगह बनाई है. उपासना शर्मा को BPSC 70वीं परीक्षा में रैंक 9 प्राप्त हुआ है. उनका सेलेक्शन एसडीएम के लिए हुआ है.

विज्ञापन

BPSC Success Story: बीपीएससी 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 70वीं परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली उपासना शर्मा ने रैंक 9 लाकर सफलता हासिल की है. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.

विज्ञापन

BPSC Success Story: कौन हैं उपासना शर्मा?

उपासना शर्मा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. उनकी स्कूलिंग दिल्ली के रोहिणी के सचदेवा पब्लिक स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन पूरा किया. मास्टर्स के लिए उपासना पुणे चली गईं. यहां के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री हासिल की.

उत्तराखंड में जॉब

मास्टर्स पूरा होने के बाद उपासना शर्मा ने उत्तराखंड सरकार के एक प्रोजेक्ट के साथ जॉब किया. इसके बाद उन्होंने वाणिज्य मंत्रालय के DPRD Department में बतौर मीडिया असिस्टेंट काम किया है. इस दौरान उनका मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ.

UP PCS की तैयारी

उपासना की up pcs 2024 की मार्कशीट

उपासना शर्मा ने जॉब के साथ ही उत्तर प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा को शानदार रैंक से क्रैक किया था. उन्हें 1600 में से 859 मार्क्स मिले थे. इसमें उपासना का सेलेक्शन स्टेट टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ.

BPSC में रैंक 9

उपासना शर्मा ने टैक्स ऑफिसर के पद पर काम करते हुए बीपीएससी 70वीं परीक्षा क्रैक कर ली है. उन्हें रैंक 9 मिला है. उपासना का सेलेक्शन एसडीएम पद पर हुआ है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने रिजल्ट को लेकर खुशी जाहिर की है.

यह भी पढ़ें: SBI की 1.5 लाख की नौकरी छोड़ यहां क्यों आई… इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल, जानिए टॉपर का जवाब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola