JHARKHAND MINI ARCHERY TEAM : झारखंड मिनी तीरंदाजी टीम घोषित

Updated at : 23 Feb 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
JHARKHAND MINI ARCHERY TEAM : झारखंड मिनी तीरंदाजी टीम घोषित

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS ARCHERY : मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. विजयवाड़ा में 20-30 मार्च तक मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड मिनी टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम का चयन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर किया गया है. ट्रायल में पूरे झारखंड से कुल 60 नवोदित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. मौके पर झारखंड आर्चरी एसोसिएशन की सचिव पूर्णिमा महतो, अंतरराष्ट्रीय कोच हरेंद्र सिंह व बीएस राव मौजूद थे. टीम इस प्रकार है: बालक रिकर्व वर्ग : रौनक कुमार दुबे, अनिश मुर्मू, आयुष्माण रुद्र, विजय सिंह मुंडा. रिकर्व बालिका वर्ग: लक्ष्मी कुमारी, अंजलि पूर्ति, आल्या श्रीवास्तव, सालवंती. कंपाउंड बालिका वर्ग: अंजू गारगी, आरुषी कुमारी, माधुरी, कुमारी, सोनाक्षी सिन्हा. कंपाउंड बालक वर्ग: दीप गोराई, विकास पूरन, रुद्राक्ष पांडे, साहिल प्रियांशु बनवार. इंडियन राउंड बालक: मधु बिरुआ, जिज्ञासु रंजन, दिनेश, मंंगल सिंह. इंडियन राउंड बालिका: सोनी कुमारी, कृतिका, सुनीता, होलिका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola