पहली बार होगा झारखंड बास्केटबॉल लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर. झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएसन की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक मंगलवार को जमशेदपुर में संपन्न हुई.
झारखंड बास्केटबॉल एसो की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक संपन्न जमशेदपुर. झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएसन की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक मंगलवार को जमशेदपुर में संपन्न हुई. बैठक में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह, सचिव जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, मो आरिफ आफताब, जलाल शेख, अजहर शामिल हुए. बैठक में झारखंड में बास्केटबॉल के विकास पर चर्चा की गयी. 22 नवंबर से जमशेदपुर सीनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा. खिलाड़ियों को प्रमोट करने के लिए पहली बार झारखंड बास्केटबॉल लीग का भी आयोजन होगा. इसमें जमशेदपुर, टाटा ट्रेनिंग सेंर, ईस्ट सिंहभूम, जामतारा, रांची व बोकारो सहित कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट का आयोजन 18 अक्टूबर से होगा. नवंबर में झारखंड के यूथ खिलाड़ियों (बालक-बालिका) का कोचिंग कैंप बोकारो में होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




