गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं का ऑटो पलटा, सहरसा की श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

गंगा स्नान कर सहरसा लौट रही ऑटो पलटा, महिला श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत

Khagaria Road Accident: मुंगेर से गंगा स्नान कर सहरसा लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खगड़िया में हादसे का शिकार हो गया. ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल एक महिला श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Khagaria Road Accident: खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सहरसा की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई. मुंगेर गंगा घाट से स्नान कर ऑटो से घर लौट रही महिला बलुआही बस स्टैंड के समीप हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है.

स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर के बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बलुआही बस स्टैंड के समीप एनएच 31 पर एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक सवार ऑटो के सामने आकर गिर गया. अचानक सामने बाइक गिरने से ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.

ऑटो में सवार थीं पांच महिलाएं

बताया जा रहा है कि सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसाही गांव निवासी मुनचुन चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी बिंदु देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ रविवार सुबह मुंगेर गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं. खरमास समाप्त होने के बाद सभी महिलाएं गंगा स्नान कर ऑटो से वापस घर लौट रही थीं. ऑटो में कुल पांच लोग सवार थे.

पटना: ” खान जो है वह खुद ही फर्जी है…” खान सर पर तेज प्रताप का यह बयान हुआ खूब वायरल.

ऑटो के नीचे दबने से गंभीर हुई हालत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो पलटने के दौरान बिंदु देवी वाहन के नीचे दब गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Khagaria Road Accident: परिवार में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय मृतका की बेटी सहित गांव की अन्य महिलाएं भी ऑटो में मौजूद थीं, लेकिन वे सुरक्षित बच गईं.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: NEET री-एग्जाम आज: बिहार में 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 1500 बसों में मुफ्त सफर, जानें और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन