नया ब्रॉडबैंड लगवाने का है प्लान? जानिए Jio और Airtel में कौन दे रहा बेहतर डील

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

Jio vs Airtel Broadband Plan / AI Image

अगर आप नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो Reliance Jio और Bharti Airtel के एंट्री-लेवल प्लान आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. Jio कम कीमत में 30 Mbps स्पीड देता है, जबकि Airtel 40 Mbps स्पीड ऑफर करता है.

विज्ञापन

आज के समय में हाई-स्पीड इंटरनेट हर घर की जरूरत बन चुका है. ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, OTT स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए एक भरोसेमंद ब्रॉडबैंड कनेक्शन बेहद जरूरी है. भारत में इस सेगमेंट में Reliance Jio और Bharti Airtel का दबदबा है, जो देशभर में Fiber और AirFiber सर्विस उपलब्ध करा रहे हैं. ऐसे में अगर आप नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके सामने सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि Jio और Airtel में से कौन बेहतर और किफायती ऑप्शन है. दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करती हैं. जहां Jio का सबसे सस्ता प्लान ₹399 मंथली से शुरू होता है, वहीं Airtel का शुरुआती ब्रॉडबैंड प्लान ₹499 मंथली का है. आइए जानते हैं दोनों प्लान्स में मिलने वाले फायदे और अंतर.

Bharti Airtel का ₹499 वाला ब्रॉडबैंड प्लान

Airtel का ₹499 वाला होम ब्रॉडबैंड प्लान देशभर में उपलब्ध है. इस प्लान में ग्राहकों को 40 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है. Fiber कनेक्शन के साथ कंपनी हर महीने 3.3TB डेटा देती है, जबकि AirFiber यूजर्स को 1TB डेटा मिलता है. हालांकि इस प्लान के साथ किसी भी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जाता.

Reliance Jio का ₹399 ब्रॉडबैंड प्लान

Jio का ₹399 वाला प्लान भी देशभर में उपलब्ध है और यह कंपनी का सबसे किफायती होम ब्रॉडबैंड प्लान है. इस प्लान में 30 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है. डेटा बेनिफिट्स Airtel के समान हैं. Fiber कनेक्शन पर 3.3TB मंथली डेटा और AirFiber कनेक्शन पर 1TB डेटा दिया जाता है.

कौन-सा प्लान है बेहतर?

अगर आपका बजट कम है और आपको नॉर्मल इंटरनेट इस्तेमाल जैसे ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और वर्क फ्रॉम होम के लिए कनेक्शन चाहिए, तो Jio का ₹399 प्लान एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं, अगर आप थोड़ी ज्यादा स्पीड चाहते हैं और हर महीने ₹100 ज्यादा खर्च करने में कोई परेशानी नहीं है, तो Airtel का ₹499 प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें 10 Mbps ज्यादा स्पीड मिलती है.

यह भी पढ़ें: पोस्टपेड में स्विच करने की सोच रहे? जानिए Airtel, Jio और Vi में किसका एंट्री लेवल प्लान है बेहतर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola