जेएफए को हराकर जेएफसी यूथ की टीम ए डिवीजन के फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएफसी यूथ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में पहुंच गयी है. जहां, उसका सामना क्लासिक-8 लक्ष्मीनगर की टीम से होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएफसी यूथ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में पहुंच गयी है. जहां, उसका सामना क्लासिक-8 लक्ष्मीनगर की टीम से होगा. शनिवार को टिनप्लेट मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग के दूसरे सेमीफाइनल में जेएफसी यूथ की टीम ने जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी (जेएफए) को 2-1 से मात दी. मैच के 12वें मिनट में ही जेएफए की टीम ने पंकज कुमार हांसदा की गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली. इस गोल के तीन मिनट के बाद ही जेएफसी ने वापसी करते हुए लावमसंगजुआला (15वें) की गोल की बदौलत मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी हासिल कर ली. 20वें मिनट में लिमापोकपम अयंगसना मेतइन ने एक बेहतरीन गोल करते हुए जेएफसी यूथ को मुकाबले में 2-1 की अजेय बढ़त दिला दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola