Suzuki Access 125 के टक्कर में आते हैं ये 5 स्कूटर, खरीदने से पहले जरूर करें चेक

Updated:
विज्ञापन

Suzuki Access 125 (Photo: Suzuki Motorcycle India)

Suzuki Access Alternatives: 125cc स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और बजट ₹75,000 से ₹95,000 के आसपास है? तब सिर्फ एक मॉडल पर रुकने से पहले इस सेगमेंट के दूसरे ऑप्शन भी देखना समझदारी हो सकती है. अलग-अलग फीचर्स, स्टाइल और कम्फर्ट के साथ ये पांच स्कूटर आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.

विज्ञापन

अगर आप Suzuki Access 125 खरीदने का सोच रहे हैं, तो फैसला करने से पहले उसी सेगमेंट के दूसरे स्कूटर्स पर भी एक नजर डालना जरूरी हो जाता है. भारत में इस समय इस कैटेगरी में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में अगर आपका बजट करीब ₹75,000 से ₹95,000 के बीच है और आप एक भरोसेमंद डेली कम्यूटर स्कूटर तलाश रहे हैं, तो आइए इस सेगमेंट के कुछ पॉपुलर मॉडल्स पर एक नजर डालते हैं.

TVS Jupiter 125 

इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹77,200 (ex-showroom) से शुरू होती है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी अंडर-सीट स्टोरेज है, जिसमें काफी सामान आसानी से रखा जा सकता है. साथ ही एक्सटर्नल फ्यूल फिलर होने की वजह से पेट्रोल भरवाना भी काफी आसान हो जाता है. इससे आपको बार-बार सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती. कुल मिलाकर, TVS Jupiter 125 उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो डेली कम्यूट और फैमिली यूज के लिए स्कूटर चाहते हैं.

Honda Activa 125

Honda Activa 125 करीब ₹89,652 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आता है. यह बाइक भरोसेमंद परफॉर्मेंस, अच्छी रीसेल वैल्यू और देशभर में फैले सर्विस नेटवर्क के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि आज भी बहुत से कस्टमर्स ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो रोजमर्रा के सफर के लिए सीधा-सादा, भरोसेमंद और कम खर्च में चलने वाला हो.

TVS Ntorq 125

इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹81,250 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह स्कूटर खास तौर पर उन लोगों को आकर्षित करता है जो सिर्फ सिंपल राइड नहीं, बल्कि थोड़ा परफॉर्मेंस और स्टाइल भी चाहते हैं. इसमें पूरी तरह डिजिटल डिस्प्ले और कई कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जो इसे सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं.

Suzuki Burgman Street 125

सकी शुरुआती कीमत करीब ₹93,676 (एक्स-शोरूम) है. यह स्कूटर खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें मैक्सी स्टाइल (maxi-style) डिजाइन और आरामदायक राइडिंग पसंद है. Access 125 के मुकाबले Burgman Street 125 में राइडिंग पोजिशन ज्यादा आरामदायक और फैली हुई मिलती है. इससे लंबी दूरी तय करना आसान लगता है.

Yamaha Fascino 125

इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹74,910 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, इसलिए कीमत के हिसाब से यह Access 125 के अल्टरनेटिव में निचले रेंज में आता है. Fascino 125 की खास बात इसका हल्का वजन है, जिसकी वजह से इसे खासकर शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलाना ज्यादा आसान और आरामदायक महसूस हो सकता है.

यह भी पढ़ें: लॉन्ग हाईवे राइड के लिए परफेक्ट क्यों हैं क्रूजर बाइक्स? जानें इसके 5 खास फीचर्स

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola