Jamshedpur news. आतंकी हमले में मारे गये लोगों को जदयू ने दी श्रद्धांजलि

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 25 Apr 2025 6:59 PM

विज्ञापन

पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी और आक्रोश व्यक्त किया गया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों की याद में साकची गोलचक्कर पर जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण कर आतंकी हमले में मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसके उपरांत पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया. जद (यू) जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाये कम है. इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, निर्मल सिंह, कौशल कुमार, अजय कुमार, एम चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, संजीव सिंह, बिनोद सिंह, अमृता मिश्रा, प्रकाश, राजेश प्रसाद, विकास रजक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola