Jamshedpur News : सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाके में घुसा पानी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

दूसरे दिन रविवार को ओडिशा के दोनों डैमों के एक-एक गेट खोलने और कोल्हान व आस-पास लगातार हो रही बारिश के कारण सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा.

विज्ञापन

ओडिशा के दो डैमों का एक-एक गेट खोला गया, चांडिल डैम के 11, गालूडीह बराज के 10 गेट खोले गये, पिछले 24 घंटे से बाढ़ की स्थिति

Jamshedpur News :

दूसरे दिन रविवार को ओडिशा के दोनों डैमों के एक-एक गेट खोलने और कोल्हान व आस-पास लगातार हो रही बारिश के कारण सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा. दोनों नदियों के तटीय निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा. शाम चार बजे खरकई नदी का जलस्तर 131.06 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से दो मीटर अधिक है. इसी तरह सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 121.54 मीटर तक पहुंच गया. नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बागबेड़ा, कदमा रामनगर, श्यामनगर, हाड़गोदाम, मानगो, भुइयांडीह और बारीडीह नदी तटीय इलाके में रहने वाले लोग बाढ़ की आशंका से बीती रात से दहशत में हैं. हालांकि रविवार शाम चार बजे खरकई और सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया था. इधर, जमशेदपुर बाढ़ सेल के मुताबिक चांडिल डैम के 11 रेडियल व 2 स्लुइस गेट से 2288.98 क्यूमेक, गालूडीह बराज के 10 गेट से 1483.18 क्यूमेक और ओडिशा के ब्यांगविल डैम के एक गेट खोलकर 24.45 क्यूमेक व खरकई डैम के एक गेट खोलकर 30.13 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा गया है. यह पानी तड़के सोमवार को जमशेदपुर पहुंचेगी.

तटीय इलाके के दर्जनों घरों में घुसा पानी

रविवार को खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर अधिक होने पर बागबेड़ा प्रधान टोला, शास्त्रीनगर तीन नंबर, श्यामनगर के तटीय इलाके के दर्जनों घरों में पानी घुसा, हालांकि समय रहते नदी के तटीय इलाके में रहने वाले लोग समीप के सुरक्षित स्थान पर चले गये थे.

रविवार शाम चार बजे की स्थिति

नदी/डैम खतरे का स्तर (मीटर) वर्तमान जलस्तर (मीटर)

खरकई नदी 129.00 -131.06

सुवर्णरेखा नदी 121.50 -121.54चांडिल डैम 192.00 -181.56गालूडीह बराज 101.25 -91.00ब्यांगविल डैम 305.00 – 304.46

खरकई डैम 313.50 -312.86

वर्जन…

दूसरे दिन रविवार को खरकई और सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. शाम में दोनों नदियों का पानी घटना शुरू हुआ है, जो जारी है. फिलहाल हर स्थिति पर बाढ़ सेल लगातार निगरानी कर रहा है.

रामनिवास प्रसाद, नोडल पदाधिकारी, जमशेदपुर बाढ़ सेलB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola