Jamshedpur News : रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी बोकारो से गिरफ्तार

Updated at : 24 Feb 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी बोकारो से गिरफ्तार

Jamshedpur News : रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन युवकों को पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रविवार को उन्हें लेकर बिष्टुपुर थाना पहुंची.

विज्ञापन

कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी का है आरोप

गिरफ्तार युवकों के पास से कुछ कागजात बरामद, मोबाइल जब्त

Jamshedpur News :

रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन युवकों को पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रविवार को उन्हें लेकर बिष्टुपुर थाना पहुंची. जहां तीनों से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार युवकों में बोकारो चास निवासी मनीष कुमार के अलावा बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र का राजदीप कुमार और मंतोष कुमार शामिल है. गिरफ्तार युवकों ने कई लोगों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी. लेकिन किसी को नौकरी नहीं दिलायी. गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने कुछ कागजात बरामद की है. इसके अलावा तीनों का मोबाइल भी जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों के खिलाफ रेलवे समेत अन्य जगहों में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप है. इस संबंध में केस भी दर्ज किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो से तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी निवासी व रेलकर्मी राघव मछुवा उर्फ महेश मछुवा ने बिष्टुपुर थाना में गोविंदपुर निवासी मनीष कुमार के खिलाफ गत 29 जून 2024 को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी में राघव मछुवा ने बताया था कि जून 2023 में रेलकर्मी व उनके साथी लोको कॉलोनी निवासी कमल किशोर पासवान ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि बेटे को रेलवे में नौकरी के लिये पांच लाख रुपये लगेगा. वे ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसके बाद कमल किशोर पासवान ने मनीष कुमार से बिष्टुपुर गोपाल मैदान के पास मिलवाया. जिसके बाद राघव मछुवा ने चार लाख रुपये दिया. इसके अलावा तकबुल अंसारी से 10 लाख रुपये और निजाम अंसारी से सात लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिया था. आरोपियों द्वारा राघव मछुवा के बेटे को जून 2023 में परीक्षा का रोल नंबर और पोस्टिंग का पेपर भी दिया. जिसके बाद राघव मछुवा का बेटा आसनसोल में सब्जी मार्केट स्थित गुप्ता लॉज में किराये पर रहने लगा. करीब एक माह तक वह लॉज में रहा. लेकिन आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया. बाद में मैनेज करने के नाम पर रुपये की मांग की. नौकरी का झांसा का एहसास होने पर उन्होंने रुपये वापसी की मांग की. लेकिन रुपये वापस करने में मनीष कुमार आनाकानी कर रहा था. पुलिस के अनुसार रेलवे में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में बोकारो से तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार युवकों के पास से कुछ कागजात भी बरामद किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola