Jamshedpur News : जून में शुरू होगा टाटनगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम, अतिक्रमण हटेगा, मगर...

Updated at : 28 Jan 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : जून में शुरू होगा टाटनगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम, अतिक्रमण हटेगा, मगर...

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम जून से शुरू हो जायेगा. इसके लिए टेंडर निकल चुका है. टेंडर का काम हर हाल में अप्रैल माह तक पूरा कर लेना है.

विज्ञापन

अतिक्रमण कम से कम हटाये जायें, इसकी होगी कोशिश : जीएम

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम जून से शुरू हो जायेगा. इसके लिए टेंडर निकल चुका है. टेंडर का काम हर हाल में अप्रैल माह तक पूरा कर लेना है. इसके बाद काम शुरू किया जायेगा. यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने दी. श्री मिश्रा मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. जीएम ने कहा कि रेलवे अपनी जमीन पर ही काम करना चाहती है. अगर कहीं अतिक्रमण है तो इसे हटाया जायेगा. लेकिन हमारा उद्देश्य आम जनता को परेशान करना नहीं है, बल्कि विकास का काम करना है. जहां पर जरूरत होगी, उतनी ही जमीन का टेकओवर किया जायेगा. इसको लेकर राज्य सरकार के साथ बातचीत की गयी है. राज्य सरकार के सहयोग से ही यह काम शुरू किया जायेगा. इसको लेकर डीआरएम को कार्रवाई करने को कहा गया है.

थर्ड रेलवे लाइन का काम अक्तूबर तक होगा पूरा, चौथे लाइन का सर्वे जल्द होगा

रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि थर्ड लाइन का काम प्रगति पर है. इसकी गति काफी बेहतर है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो अक्तूबर तक तीसरे लाइन का काम पूरा कर लिया जायेगा. सालगाझुड़ी से आदित्यपुर तक की रेल लाइन का काम चल रहा है. चौथे लाइन का भी काम शुरू होगा. इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है. हावड़ा से झारसुगोड़ा तक चौथे रेल लाइन को बिछाया जाना है. रेलवे अपनी जमीन पर काम करेगी, जरूरत होगी तो विस्तार किया जायेगा और जमीन का अधिग्रहण भी किया जायेगा. जितने भी पेंडिंग काम हैं, उसको पूरा करने को कहा गया है. साथ ही अमृत भारत स्टेशन के काम को युद्धस्तर पर पूरा कराया जायेगा.

बिना नोटिस नहीं होगी कार्रवाई

जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर रेलवे का रुख साफ है. जमीन रेलवे की है, जिसको खाली कराया जाना है. लेकिन जहां जरूरत नहीं होगी, वहां की जमीन खाली नहीं करायी जायेगी. जितना न्यूनतम नुकसान हो, इसकी कोशिश होगी. बिना नोटिस दिये कोई कार्रवाई नहीं होगी. समय के साथ स्थिति साफ होती जायेगी.

रेलवे के विकास में बाधक नहीं बनेंगे, अतिक्रमण को लेकर दहशत फैलाने नहीं देंगे : सांसद

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जीएम से कई दौर की वार्ता हुई है. विकास की काफी योजनाएं चलायी जा रही है. विकास योजना में हम बाधक बनना नहीं चाहते हैं, लेकिन अतिक्रमण को लेकर दहशत नहीं फैलना चाहिए. इसको लेकर बातें हुई है. कम नुकसान का जीएम ने आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola