PRESS CLUB MEDIA CUP : उपायुक्त एकादश ने दोस्ताना मैच 22 रन से जीता

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS: मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को उपायुक्त एकादश व प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के बीच एक दोस्ताना मैच खेला गया.
जमशेदपुर . प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से कीनन स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को उपायुक्त एकादश और प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की टीम के बीच एक दोस्ताना मैच खेला गया. इसमें डीसी एकादश की टीम ने प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को 22 रन से हरा दिया. टाॅस जीतकर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के कप्तान कुमार भवानंद ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी एकादश ने 15 ओवर में चार विकेट पर 110 रन बनाए. डीसी एकादश के कप्तान अनन्य मित्तल ने 8 रन, ऋषभ गर्ग ने 28 गेंदो पर 33 रन, रतन ने नौ गेंदो पर 11 रन बनाए. प्रेस क्लब की ओर से राकेश मिश्रा ने एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस क्लब एकादश की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 88 रन ही बना सकी. राघवेंद्र ने 15 गेंदो पर 18 रन और जयप्रकाश ने 20 गेंदो पर 16 रन बनाए. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग मैन ऑफ द मैच बने. उनको समाजसेवी शेखर डे ने पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




