Jamshedpur News : बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने की दिलायी गयी शपथ

Updated at : 29 Jan 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने की दिलायी गयी शपथ

Jamshedpur News : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल से परसुडीह ब्लॉक तक रैली निकाली गयी. इस रैली को एसीएमओ जोगेश्वर प्रसाद, डीपीएम विनय कुमार, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बी साहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रवाना किया.

विज्ञापन

पीसीपीएनडीटी एक्ट को लेकर सिविल सर्जन ऑफिस से निकाली गयी रैली

Jamshedpur News :

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल से परसुडीह ब्लॉक तक रैली निकाली गयी. इस रैली को एसीएमओ जोगेश्वर प्रसाद, डीपीएम विनय कुमार, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बी साहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रवाना किया. रैली में शामिल एएनएम स्कूल की छात्राओं ने रास्ते में मिलने वाले लोगों को पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी. सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि रैली के बाद इसमें शामिल सभी सदस्यों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से संबंधित शपथ दिलायी गयी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर पूरे जिले में 31 जनवरी तक कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं.

जिले में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर की हो रही जांच

सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि जिले में कुल 111 अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं. इसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा छह टीम बनायी गयी है. इस टीम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, प्रशासनिक व एनजीओ के लोगों को शामिल किया गया है. टीम के द्वारा सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर में जाकर उसका लाइसेंस, पीसीपीएनडीटी एक्ट के बने नियम का पालन हो रहा है कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है. मंगलवार को भी टीम के सदस्यों ने कागजात, रजिस्टर सहित अन्य कागजातों की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola