Jamshedpur News : आजादनगर : युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर

Updated at : 24 Feb 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : आजादनगर : युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर

Jamshedpur News : आजादनगर थानांतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-10 निवासी सैफुद्दीन ने चाकू से खुद का गला रेत कर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

विज्ञापन

परिजनों ने कहा- पिछले कुछ दिनों से तनाव में सैफुद्दीन

सैफुद्दीन सउदी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था, आठ माह से घर पर ही था

Jamshedpur News :

आजादनगर थानांतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-10 निवासी सैफुद्दीन ने चाकू से खुद का गला रेत कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. सैफुद्दीन को उसके परिवार के लोग इलाज के लिए टीएमएच ले गये, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना सोमवार सुबह की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सैफुद्दीन रोड नंबर-13 स्थित अपने किसी संबंधी के घर गया था. इस बीच ही उसने अपना गला रेत लिया. जब उन लोगों की नजर सैफुद्दीन पर पड़ी तो घर के लोगों ने उसे फौरन टीएमएच लेकर गये. परिजनों ने बताया कि सैफुद्दीन पिछले कुछ दिनों से तनाव में था. लोगों ने बताया कि सैफुद्दीन सउदी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. करीब आठ माह से वह अपने घर पर ही है. तनाव में होने के कारण वह परिवार के लोगों से भी बात काफी कम कर रहा था. इसको लेकर परिवार के लोग भी परेशान रहते थे. कई बार उससे पूछा भी गया था. लेकिन सैफुद्दीन ने कुछ नहीं बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola