Jamshedpur News : सोनारी में युवक के साथ मारपीट के बाद हंगामा

Updated at : 24 Feb 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News  : सोनारी में युवक के साथ मारपीट के बाद हंगामा

Jamshedpur News : सोनारी सीपी क्लब के पास रविवार की रात किसी बात को लेकर एमोर इन होटल के कर्मचारियों ने स्थानीय युवक गोलू कुमार की पिटायी कर दी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

सोनारी सीपी क्लब के पास रविवार की रात किसी बात को लेकर एमोर इन होटल के कर्मचारियों ने स्थानीय युवक गोलू कुमार की पिटायी कर दी. जिसके बाद हंगामा हो गया. गोलू कुमार की पिटायी करने पर स्थानीय लोग जुट गये. सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस पहुंची. घटना के बाद गोलू के परिजनों ने हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस दौरान एक युवक रवि राम मोबाइल से वीडियो बना रहा था. पुलिस ने रवि राम को पुलिस वाहन में बैठाकर थाना ले गयी. इधर, घायल गोलू कुमार के परिजन पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे थे. घायल गोलू कुमार के मामला संदीप शर्मा के अनुसार बस्ती में एमोर इन होटल खोला गया है. जहां युवक-युवती आते हैं. रविवार की रात होटल के कर्मचारियों ने भगीना गोलू कुमार की बेवजह पिटायी कर दी. पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करे. इधर, रवि राम के अनुसार होटल के कर्मचारी गोलू कुमार की पिटायी कर दी. हल्ला हंगामा की सूचना पर मैं घर से बाहर निकला और मोबाइल से वीडियो बना रहा था. जिसके बाद पुलिस ने बेवजह मुझे पकड़ कर थाना ले गयी. इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ. पुलिस ने समझा -बुझाकर मामला शांत कराया. जिसके बाद दोनों पक्ष मामले की शिकायत करने सोनारी थाना पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola