Jamshedpur News : बालू लदे दो ट्रक व 40 एमटी क्वार्टजाइट का अवैध भंडारण पकड़ाया, केस दर्ज

Updated at : 29 Jan 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : बालू लदे दो ट्रक व 40 एमटी क्वार्टजाइट का अवैध भंडारण पकड़ाया, केस दर्ज

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त के निर्देश पर धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने मंगलवार को शहरी क्षेत्रों में औचक जांच की.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त के निर्देश पर धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने मंगलवार को शहरी क्षेत्रों में औचक जांच की. इस दौरान मानगो थाना अंतर्गत पारडीह चौक के समीप बालू लदे ट्रक (जेएच-05-सीइ-7524) और उलीडीह के समीप बालू लदे ट्रक (बीआर-16-जी-9151) पकड़ा. दोनों ट्रक चालक वैध कागजात नहीं दिखा सके. जिसके बाद दोनों ट्रकों को संबंधित थाना भिजवाकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया. वहीं एक अन्य कार्रवाई में जिला खनन कार्यालय ने गुप्त सूचना के आधार पर धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत मौजा कनास में लगभग 40 मीट्रिक टन क्वार्टजाइट खनिज का अवैध भंडारण को जब्त किया. खनिज को ग्राम प्रधान बिरजू मुर्मू को जिम्मेनामा पर सौंपते हुए धालभूमगढ़ थाना में माइनिंग एक्ट की धारा लगाकर प्राथमिकी दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola