Jamshedpur News : भाजपा नेता अभय सिंह के भांजा पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Updated at : 29 Jan 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : भाजपा नेता अभय सिंह के भांजा पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Jamshedpur News : काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास भाजपा नेता अभय सिंह के भगीना सम्राट सिंह पर फायरिंग के प्रयास में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गिरफ्तार धर्मेन्द्र यादव पर आर्म्स एक्ट का अलग से केस दर्ज

Jamshedpur News :

काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास भाजपा नेता अभय सिंह के भांजा सम्राट सिंह पर फायरिंग के प्रयास में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में काशीडीह लाइन नंबर-1 बगान नंबर-3 निवासी धर्मेन्द्र यादव, काशीडीह लाइन नंबर-1 बगान नंबर 4 निवासी हरीश राव और राजवीर कुमार शामिल है.

बुधवार को केस का उद्भेदन करते हुये एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को बताया कि सम्राट सिंह और धर्मेन्द्र यादव के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है. इसी क्रम में गत 25 जनवरी को धर्मेन्द्र यादव ने फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली. इस मामले में गिरफ्तार धर्मेन्द्र यादव की निशानदेही पर एक पिस्तौल और मिस फायर गोली बरामद कर ली गयी है. हथियार बरामद होने पर साकची थाना में धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार युवकों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola