Jamshedpur News : सोनारी : डिलीवरी ब्वॉय के शव का हुआ अंतिम संस्कार
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :29 Dec 2025 12:51 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सोनारी आदर्शनगर आशियाना के पीछे सड़क हादसे में मृत अंशु कुमार ठाकुर के शव का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया.
विज्ञापन
कंपनी ने परिवार को दी आर्थिक सहायत, इंश्योरेंस की राशि दिलाने का दिया भरोसा
Jamshedpur News :
सोनारी आदर्शनगर आशियाना के पीछे सड़क हादसे में मृत अंशु कुमार ठाकुर के शव का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया. रविवार को डोमिनोज पिज्जा कंपनी के अधिकारी सोनारी थाना पहुंचे. सोनारी थाना में कंपनी के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी. इसके अलावा इश्योरेंस की राशि दिलाने में मदद करने का भरोसा दिया. इधर, कंपनी के वरीय पदाधिकारी के नहीं आने से परिजनों में नाराजगी दिखी. मालूम हो कि शुक्रवार की देर रात सोनारी जाहिरा बस्ती निवासी व डोमिनोज पिज्जा के डिलीवरी ब्वॉय की सोनारी आदर्शनगर आशियाना के पीछे बाइक से टक्कर होने पर मौत हो गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










