Jamshedpur News : कोल्हान में 893 जगहों पर छापेमारी, बिजली चोरी करते 132 पकड़ाये, लगाया 20.26 लाख रुपये जुर्माना

Updated at : 28 Jan 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : कोल्हान में 893 जगहों पर छापेमारी, बिजली चोरी करते 132 पकड़ाये, लगाया 20.26 लाख रुपये जुर्माना

Jamshedpur News : बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को कोल्हान के 893 स्थानों पर औचक छापेमारी की. इस दौरान 132 घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी.

विज्ञापन

सभी आरोपियों का काटा गया कनेक्शन

आरोपियों के खिलाफ थाना में नामजद केस दर्ज

Jamshedpur News :

बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को कोल्हान के 893 स्थानों पर औचक छापेमारी की. इस दौरान 132 घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी. वहां से चोरी में इस्तेमाल तार, खराब बिजली मीटर जब्त करने की कार्रवाई के साथ सभी 132 आरोपियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया गया. साथ ही आरोपियों पर 19.78 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया. वहीं आरोपियों के 132 उपभोक्ताओं के घर व प्रतिष्ठान का बिजली कनेक्शन काटा गया.

प्रमंडल – छापेमारी – प्राथमिकी – जुर्माना

जमशेदपुर 092 – 16 – 4.04 लाख रुपयेआदित्यपुर 153 – 12 – 1.49 लाख रुपयेघाटशिला 179 – 37 – 4.54 लाख रुपयेमानगो 084 – 14 – 3.45 लाख रुपयेचाईबासा 128- 18 – 1.76 लाख रुपयेचक्रधरपुर 063 – 09 – 2.75 लाख रुपयेसरायकेला 194 – 24- 1.72 लाख रुपयेकुल 893 – 132 – 19.78 लाख रुपये

वर्जन…

कोल्हान में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, इसमें 132 उपभोक्ता पकड़ाये. उनपर केस दर्ज कर जुर्माना लगाया गया.

अजित कुमार, बिजली जीएम, जमशेदपुर एरिया बोर्ड.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola