Jamshedpur News : परसुडीह : 30 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 29 Jan 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : परसुडीह : 30 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह गाड़ीवान पट्टी के रहने वाले आबिद खान को परसुडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

262.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर खरीद कर किताडीह ले जा रहा था आबिद

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह गाड़ीवान पट्टी के रहने वाले आबिद खान को परसुडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 262.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बतायी जा रही है. आबिद खान से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया. उक्त जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर दी.

एसएसपी ने बताया कि आबिद खान एनडीपीएस एक्ट में पांच बार जेल जा चुका है. आबिद शातिर बदमाश है. सोमवार को परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि आबिद कोलकाता की ओर ब्राउन शुगर की खरीदारी करने के लिए गया हुआ है. सूचना के बाद परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने आबिद पर नजर रखनी शुरू की. जैसे ही उन्हें आबिद के शहर लौटने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत डीएसपी विधि-व्यवस्था को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद टीम गठित कर परसुडीह के केंद्रीय विद्यालय के पास से पुलिस ने आबिद को दबोच लिया. छानबीन के दौरान आबिद के पास से ब्राउन शुगर का बड़ा पैकेट पुलिस ने बरामद किया. पूछताछ में आबिद ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के आजीमगंज के एक व्यक्ति के पास से ब्राउन शुगर खरीद कर ला रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार आबिद उप मुखिया का कान काटने के मामले में फरार चल रहा था. इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने आबिद के बेटे को हिरासत में लिया था. पत्नी ने दो दिनों में आबिद का सरेंडर कराने की बात पुलिस से कही थी. इसके बाद से पुलिस उसके परिवार की गतिविधि पर नजर रख रही थी. आबिद के खिलाफ सुंदरनगर में दो, जुगसलाई में तीन और परसुडीह में सात मामला दर्ज हैं. जिसमें आर्म्स, एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के मामले शामिल हैं. एनडीपीएस एक्ट में वह जेल में बंद था. 20 दिसंबर को ही बाहर निकला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola