Jamshedpur News : कदमा : टोल ब्रिज के पास नदी से युवक का शव बरामद
Updated at : 27 Jan 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र के आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त मनोज पात्रो (32) के रूप में हुई है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कदमा थाना क्षेत्र के आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त मनोज पात्रो (32) के रूप में हुई है. मृतक सोनारी के खुंटाडीह का रहने वाला था. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना रविवार की है. आसपास के लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी थी. सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर और कदमा दोनों पुलिस मौके पर पहुंची. सीमा विवाद को लेकर दोनों थाना की पुलिस काफी देर तक उलझी रही. जिसके बाद कदमा पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार मनोज पात्रो पेशे से चालक था. वह नशा का भी आदी था. खुंटाडीह में वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. मनोज की मौत कैसे हुई, इस बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जतायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




