Jamshedpur News : जुगसलाई : कोर्ट के आदेश पर खाली करायी गयी दुकान

Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :21 Dec 2025 1:46 AM
विज्ञापन
Jamshedpur News : जुगसलाई : कोर्ट के आदेश पर खाली करायी गयी दुकान

Jamshedpur News : जुगसलाई चौक बाजार स्थित एक दुकान शनिवार को कोर्ट के आदेश पर नाजीर धीरज कुमार की मौजूदगी में खाली करायी गयी. एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जुगसलाई चौक बाजार स्थित एक दुकान शनिवार को कोर्ट के आदेश पर नाजीर धीरज कुमार की मौजूदगी में खाली करायी गयी. एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से दुकान खाली करायी गयी. दुकान खाली कराने के बाद ताला और लाल रंग का रिबन लगा दिया गया. जानकारी के अनुसार उक्त दुकान को लेकर जुगसलाई एमई स्कूल रोड निवासी विनिता सिंह और बाबूलाल सोनकर के बीच विवाद चल रहा था.

11 वर्ष पूर्व कोर्ट ने विनिता सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया था. बावजूद बाबूलाल सोनकर ने दुकान खाली नहीं की. जिसके बाद विनिता सिंह ने दुकान खाली कराने के लिये कोर्ट में एक्सक्यूशन फाइल किया. कोर्ट के आदेश पर शनिवार को दुकान खाली करायी गयी. दुकान खाली कराने की जानकारी मिलने पर बाबूलाल सोनकर के घरवाले भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी तरह का विरोध नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola