Jsca b division: लोयोला कोल्ट्स ने विकास सीसी को चार रन से हराया
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने विकास सीसी को चार रन से हराया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने विकास सीसी को चार रन से हराया. लोयोला कोल्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए. पूर्वेश पटेल ने 40 व साकिब रफीक ने 24 रनों की पारी खेली. विकास सीसी की ओर से निखिल मित्तल ने तीन व अभिषेक कुमार सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में विकास क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी. मनीष कुमार यादव ने 48 व अभिषेक कुमार सिंह ने 36 रनों की पारी खेली. रॉबिन व साकिब को एक-एक विकेट मिला. अभिषेक कुमार सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










