Jamshedpur News : परसुडीह के दयाल सिटी के चार फ्लैट से लाखों के गहने व अन्य सामान की चोरी

Updated at : 27 Jan 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : परसुडीह के दयाल सिटी के चार फ्लैट से लाखों के गहने व अन्य सामान की चोरी

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के दयाल सिटी में चार फ्लैट का ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद फ्लैटवासियों ने किया हंगामा

पांच नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम, तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के दयाल सिटी में चार फ्लैट का ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने दयाल सिटी के हरिकृष्ण ब्लॉक के डी-1 निवासी जितेन कुमार सिंह, सी-4 निवासी पंकज कुमार तिवारी, ए-3 निवासी अभिजीत डे और सी-2 निवासी विमल प्रसाद के घर से लाखों रुपये के गहने की चोरी कर ली. चोरी करने वाले पांच चोरों की तस्वीर ब्लॉक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. सभी के चेहरे ढके थे. घटना रविवार देर रात की है.

एक साथ चार फ्लैट में चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के जिप सदस्य डॉ. पारितोष सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वहीं दूसरी ओर फ्लैटवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा किया. वहीं सोसाइटी के मेंटेनेंस कार्यालय में भी ताला बंद कर दिया. सूचना मिलने के बाद टाइगर मोबाइल के दो जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी देर तक न तो पुलिस की फॉरेंसिक टीम और न ही पुलिस बल पहुंचे.

टाटा मोटर्स कर्मी के फ्लैट से तीन लाख के गहने की चोरी

घटना के संबंध में जीतेन कुमार सिंह ने बताया कि वे टाटा मोटर्स कंपनी में काम करते हैं. वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ कंपनी क्वार्टर में रहते हैं. दयाल सिटी में भी उनका फ्लैट है. जिसमें वे लोग कभी कभी आकर रहते हैं. सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उनके पड़ोस के लोगों ने फोन कर बताया कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है. उसके बाद वह फौरन मौके पर पहुंचे. जहां देखा कि चोरों ने सेंटर लॉक तोड़ कर अलमारी से करीब तीन लाख रुपये के गहने की चोरी कर ली है. छानबीन के दौरान हरिकृष्ण ब्लॉक में रहने वाले सभी तल की जांच की गयी तो पता चला कि चोरों ने तीन अन्य फ्लैट में भी चोरी की है.

लोगों ने पंकज कुमार तिवारी, अभिजीत डे और विमल प्रसाद को फोन कर उनके घर में चोरी होने की जानकारी दी. इसके बाद सभी ने अपने किसी न किसी रिश्तेदार को मौके पर भेजा. पंकज तिवारी की रिश्तेदार एक महिला ने बताया कि चोरों ने अलमारी से गहना समेत कई अन्य सामान की चोरी की है. उन्होंने बताया कि वे लोग दो दिनों से शहर से बाहर गये हुए हैं. वहीं विमल प्रसाद अपना इलाज कराने के लिए वेल्लोर गये हुए हैं. उनका घर भी कुछ दिनों से बंद था. वहीं अभिजीत डे भी शहर से बाहर हैं.

सुरक्षा को लेकर फ्लैटवासियों में आक्रोश

चोरी की घटना के बाद फ्लैटवासियों ने आक्रोश जताया. फ्लैटवासियों ने बताया कि मेंटेनेंस के नाम पर हर महीने पैसे लिये जाते हैं, लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम सोसाइटी में नहीं है. लोगों ने आक्रोश जताते हुए बिल्डर के ऑफिस और सिक्योरिटी रूम में भी ताला बंद कर दिया. लोगों ने कहा कि पूर्व में भी ऐसी घटना कई बार सोसाइटी में घट चुकी है. सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. सूचना देने पर बिल्डर ने कहा कि अभी वे शहर से बाहर हैं.

कोट…

हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं काफी बढ़ गयी है. क्षेत्र में छोटे-छोटे अपराध लगातार हो रहे हैं. चोरी की घटनाएं भी हो रही है. ऐसे में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भयमुक्त वातावरण हो.

डॉ. पारितोष सिंह, जिला परिषद सदस्य.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola