Jamshedpur News : टायो कॉलोनी की ई-टाइप बिल्डिंग गिरी, ऐसे टल गया बड़ा हादसा

Updated at : 28 Jan 2025 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : टायो कॉलोनी की ई-टाइप बिल्डिंग गिरी, ऐसे टल गया बड़ा हादसा

Jamshedpur News : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया के टायो कॉम्प्लेक्स में सोमवार की शाम पांच बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी. जब ई टाइप की चार मंजिला एक पुरानी बिल्डिंग भरभराकर गिर गयी.

विज्ञापन

पहले ही बाहर निकल गये थे लोग

पेड़ के नीचे सात परिवार ने गुजारी रात

Jamshedpur News :

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया के टायो कॉम्प्लेक्स में सोमवार की शाम पांच बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी. जब ई टाइप की चार मंजिला एक पुरानी बिल्डिंग भरभराकर गिर गयी. बिल्डिंग गिरने से इलाके में धूल का गुबार फैल गया. बिल्डिंग में टायो कंपनी के कर्मचारी रहते थे. कंपनी वर्तमान में बंद है. गनीमत रही कि घटना के वक्त बिल्डिंग में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय निवासियों के अनुसार रविवार की रात आठ बजे से ही बिल्डिंग की दीवार ढहने लगी थी. जिससे कई परिवार रविवार की रात को ही बिल्डिंग से बाहर निकल गये थे और खुले आसमान के नीचे रात गुजारी. कई लोग कॉलोनी से बाहर होने के कारण कोई सामान नहीं निकाल सके. जिससे उनका लाखों का सामान बर्बाद हो गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार बिल्डिंग 1972 के आस-पास बनी है. साल 2016 से टायो कंपनी बंद है. दो बिल्डिंग में टायो के कर्मचारी रहते हैं, जबकि चार बिल्डिंग में कंपनी के सुरक्षाकर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं. ये सभी बिल्डिंग फिलहाल ठीक-ठाक है.

कंपनी पहले ही घोषित कर चुकी है असुरक्षित

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि टीजीएस कॉलोनी में दो इमारतें ढह गयी. ये इमारतें टायो रोल्स कंपनी की थी. इन्हें पहले ही असुरक्षित और रहने के लिए अनुपयुक्त घोषित किया जा चुका था. हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. आपातकालीन दल मौके पर है.

कंपनी के पदाधिकारियों से उलझे क्वार्टरवासी

रविवार की शाम को एक इमारत के ध्वस्त होते ही बैरिकेटिंग के लिए पहुंचे कंपनी के पदाधिकारियों से क्वार्टर के लोग उलझ गये. काफी देर तक विवाद के बाद मामला शांत हुआ. कंपनी के पदाधिकारियों ने कहा कि रविवार को ही आकर क्वार्टर के लोगों को वहां से निकल जाने की सलाह दी थी.

2016 से क्वार्टरों की मरम्मति है बंद : अजय कुमार

टायो संघर्ष समिति के अजय कुमार ने कहा कि टायो कंपनी बंद होने के बंद से यानि 2016 से क्वार्टरों की मरम्मति बंद है. वर्षों पूर्व बने क्वार्टरों की कई वर्षों से मरम्मति नहीं होने से अधिकतर क्वार्टर जर्जर हैं. कर्मचारियों का वेतन बंद है. मेडिकल सुविधा भी बंद कर दी गयी है.

घटना ने मुझे बर्बाद कर दिया : सुनील कुमार मिश्रा

मेरा परिवार कुछ भी सामान बाहर नहीं निकाल पाया. जिंदगी भर की कमाई इमारत में दब गयी. पिछले आठ वर्षों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. आज की घटना ने मुझे पूरा कंगाल बना दिया. अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा, जिससे कि हम अपनी जिंदगी जी सकें.

ये हैं पीड़ित प्रभावित

सुनील मिश्रा, झुनझुन पांडेय, परेश महतो, दिलीप सिंह, आशीष ठाकुर, गुरुचरण महतो, नंदजी सिंह.

ट्यूशन छुट्टी होने से बड़ा हादसा होने से टला

टायो कॉम्प्लेक्स के ई बिल्डिंग में बड़ा हादसा सोमवार को ट्यूशन की छुट्टी होने से टल गया. जो बिल्डिंग गिरी है. उसी बिल्डिंग में सुनील कुमार मिश्रा का परिवार रहता है. उनकी पत्नी रंजना मिश्रा कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाती है. लगभग 10 से 12 बच्चे प्रतिदिन यहां शाम चार बजे से शाम 6 बजे तक ट्यूशन पढ़ने आते थे. मिश्रा परिवार को सोमवार को एक समारोह में जाना था. जिसके कारण ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों को छुट्टी दे दी थी. बिल्डिंग शाम पांच बजे गिरी. उस वक्त ट्यूशन का समय था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola