Jamshedpur News : बहू ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप

Updated at : 25 Feb 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News :  बहू ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप

Jamshedpur News : मानगो की महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने और पति और ननद पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

एसएसपी को ज्ञापन देकर की लिखित शिकाय, कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News :

मानगो की महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने और पति और ननद पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. महिला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. मानगो थाना में भी लिखित शिकायत दी है. पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी कपाली में वर्ष 2013 में हुई था. शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए. लेकिन कुछ दिन के बाद से ससुराल के लोगों का बरताव उसके प्रति खराब होने लगा. उसके पति और ननद उसे प्रताड़ित करने लगे. बार बार मारपीट करने लगे. ससुर उसके साथ दुष्कर्म करने का कई बार प्रयास किया. उसके साथ अश्लील हरकत की. जब उसने इस बात की जानकारी पति और ननद को दिया तो उन दोनों ने भी उसे ससुर के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर जबरन किया.

20 जनवरी को वह अपने कमरे में सो रही थी. उस दौरान उसके ससुर कमरे में प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़िता ने इस बात की जानकारी भी अपने पति को दी. लेकिन उसके पति ने उससे कहा कि अगर घर में रहना है तो ये सब करना होगा. उसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर मायके आ गयी. साथ ही मानगो थाना में लिखित शिकायत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola