Jamshedpur News : मारपीट व छिनतई का आरोपी गया जेल

Updated at : 19 Mar 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : मारपीट व छिनतई का आरोपी गया जेल

Jamshedpur News : मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में सोनारी निवासी राकेश प्रसाद के साथ मारपीट व चेन छिनतई के आरोपी राजा सिंह को आजादनगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में सोनारी निवासी राकेश प्रसाद के साथ मारपीट व चेन छिनतई के आरोपी राजा सिंह को आजादनगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार सोमवार को आजादनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में राजा सिंह व उसके साथी ने महिला के साथ छेड़खानी की. जिसका विरोध सोनारी निवासी राकेश प्रसाद ने किया. पार्टी से लौटने के क्रम में राजा सिंह ने रास्ते में राकेश प्रसाद की पिटाई कर दी. इस मामले में राकेश प्रसाद ने राजा सिंह पर पिस्तौल के बट से हमला करने व चेन छिनतई का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola