Jamshedpur News : मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड बना मलेरिया का हॉट स्पॉट

Updated at : 27 Jan 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड बना मलेरिया का हॉट स्पॉट

Jamshedpur News : जिले के कुछ प्रखंडों में मलेरिया और ब्रेन मलेरिया से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं. जिसको विभाग के द्वारा मिक्स मलेरिया का नाम दिया गया है. इससे सबसे अधिक मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड प्रभावित है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जिले के कुछ प्रखंडों में मलेरिया और ब्रेन मलेरिया से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं. जिसको विभाग के द्वारा मिक्स मलेरिया का नाम दिया गया है. इससे सबसे अधिक मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड प्रभावित है. करीब 90 प्रतिशत मामले इसी क्षेत्र से आये हैं. जिससे विभाग की परेशानी बढ़ गयी है. जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिसंबर माह में मलेरिया के कुल 506 नये मरीजों की पुष्टि हुई है.

इसमें सामान्य मलेरिया के कम और ब्रेन मलेरिया के ज्यादा मरीज मिले हैं. सामान्य मलेरिया के 117 और ब्रेन मलेरिया के 319 मरीज मिले हैं. यानी 63 प्रतिशत मरीज ब्रेन मलेरिया से ग्रसित हैं. वहीं, सामान्य मलेरिया के 23.12 प्रतिशत मरीज मिले हैं. जबकि मिक्स मलेरिया के 70 नये मरीज यानी करीब 14 प्रतिशत मामले सामने आये हैं. इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने कहा कि इससे निपटने के लिए विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसका कारण जानने का भी प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola