Jamshedpur News : सोनारी व कदमा में नालों की सफाई में 30 मजदूरों की जगह 17-19 से ही चलाया जा रहा काम

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) द्वारा बड़े नालों की सफाई कार्य में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सक्षम पदाधिकारी से जांच कराने की मांग की है.

विज्ञापन

विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि ने उपायुक्त से की जांच की मांग

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) द्वारा बड़े नालों की सफाई कार्य में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सक्षम पदाधिकारी से जांच कराने की मांग की है. मुकुल मिश्रा ने बताया कि जेएनएसी द्वारा हर वर्ष बरसात से पूर्व बड़े नालों की सफाई की जाती है. इस बार भी कदमा और सोनारी क्षेत्र में यह कार्य प्रारंभ किया गया है.

नालों की सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया के तहत रोजाना 30 मजदूरों की व्यवस्था की गयी है, लेकिन जेएनएसी द्वारा बेहद कम मजदूर लगाये जा रहे हैं. सोनारी क्षेत्र में एक और दो जून को मात्र 17 मजदूर लगाये गये थे, वहीं कदमा में तीन और चार जून को सिर्फ 19 मजदूर ही काम पर दिखे. फिलहाल सोनारी में सफाई कार्य बंद है.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola