जमशेदपुर में अपराधियों ने की बमबारी, झामुमो नेता समेत दो लोग घायल

Updated at : 10 Apr 2024 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में अपराधियों ने की बमबारी, झामुमो नेता समेत दो लोग घायल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अजय को टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर के आदित्यपुर में अपराधियों ने बमबारी की है. घटना मंगलवार की देर रात एमटीसी मॉल के पीछे की है. जहां कारोबारी अजय प्रताप सिंह और झामुमो नेता बाबू दास पर हमलावरों ने बोतल बम से हमला कर दिया गया. इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अजय को टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार अजय और बाबू दास एमटीसी बिल्डिंग के पीछे बात कर रहे थे. इस दौरान लगभग चार की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और बोतल बम फेंक कर पैदल ही फरार हो गये. हालांकि अभी तक घटना को अंजाम देने के पीछे का मकसद का पता नहीं चला सका है.

Also Read: निगम के पास अपनी वेबसाइट नहीं, कार्यालय आकर जमा करते हैं टैक्स

घटनास्थल पर पहुंच एसडीपीओ ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने टावर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola