कदमा : आपसी विवाद को लेकर मारपीट,केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Apr 2024 10:30 PM
विज्ञापन
कदमा : आपसी विवाद को लेकर मारपीट,केस दर्ज
विज्ञापन
जमशेदपुर. कदमा शास्त्रीनगर के महेंद्र सिंह ने अजय यादव, नरेश यादव, अजय यादव की पत्नी, साले, ससुर, नरेश यादव की पत्नी व अन्य अज्ञात पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया है. घटना 31 मार्च की है. पुलिस ने बताया कि दोनों पड़ोसी है. आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुई है.
मानगो : दहेज प्रताड़ना और मारपीट में एक गिरफ्तार
जमशेदपुर.
मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के राहुल रजक को मानगो पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ना व मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा. कपाली निवासी श्रवण कुमार निराला के बयान पर राहुल रजक, लीला देवी, पूनम देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. वहीं दूसरे पक्ष से लीला देवी ने शिवांगी राज, श्रवण कुमार निराला, शुभम कुमार निराला एवं अन्य के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और घर से गहने की चोरी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










