jamshedpur news : हत्या, रंगदारी व फायरिंग मामले में कुंडी गया जेल
Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 1:33 AM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कुंडी ने बिल्ला पाठक के कहने पर कन्हैया यादव की हत्या की बनायी थी योजना
jamshedpur news : हत्या, रंगदारी व फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी को गोलमुरी पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया. कुंडी पर गोलमुरी नामदा बस्ती के रहने वाले कन्हैया यादव की गोली मार कर हत्या करने का आरोप है. वारदात के बाद से वह फरार था. उस पर कारोबारी राज कुमार साह से 20 लाखा रुपये रंगदारी मांगने व उनके घर-गाड़ी पर फायरिंग करवाने का भी आरोप है. फायरिंग मामले में पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. कुंडी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि बिल्ला पाठक के कहने पर ही उसने कन्हैया यादव की हत्या की तैयारी की. शूटरों को उसने ही तैयार किया था और उसे हथियार और गोली भी उपलब्ध करवायी थी. जब कन्हैया को गोली मारी गयी उस वक्त भी वह और उसके गिरोह के लोग कुछ दूरी पर ही थे. उसने यह भी स्वीकार किया कि कारोबारी राजकुमार साह को जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. इसके बाद उसने ही शूटरों को भेज कर डराने के उद्देश्य से फायरिंग करवायी थी. गौरतलब है कि फायरिंग मामले में गिरफ्तार चार अन्य आरोपियों से पुलिस ने हथियार भी बरामद किये थे. रंगदारी व फायरिंग मामले में राज कुमार साह के बयान पर वीर सिंह उर्फ पंडित और मोबाइल नंबर 9801147727 के धारक के खिलाफ फोन कर 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग करने और रंगदारी नहीं देने पर घर और गाड़ी पर फायरिंग करने का केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










