Jamshedpur News : पत्थरबाजों के खिलाफ कोल्हान में चलेगा अभियान, आरपीएफ आइजी ने की बैठक
Updated at : 23 Feb 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : पत्थरबाजों के खिलाफ कोल्हान में अभियान चलाया जायेगा. पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए आसूचना एकत्रित कर तत्काल सबको गिरफ्तार करने को कहा गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
पत्थरबाजों के खिलाफ कोल्हान में अभियान चलाया जायेगा. पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए आसूचना एकत्रित कर तत्काल सबको गिरफ्तार करने को कहा गया है. शनिवार को इसको लेकर आरपीएफ के आइजी और सीनियर सेफ्टी कमिश्नर पी शंकर कट्टी ने सारे पोस्ट के प्रभारियों के साथ बैठक की. इस दौरान ट्रेनों की सुरक्षा और यात्रियों को आवागमन में दिक्कत नहीं हो, इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. हाल के दिनों में हुए पत्थरबाजी की घटना पर लगाम लगाने की सख्त हिदायत दी गयी और कहा गया कि सारे संवेदनशील इलाकों की पहचान करें और वहां पर जिला पुलिस की मदद लेकर गिरफ्तारियां करें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगायी जा सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




