Jamshedpur News : पिता की हत्या का बदला लेने के लिये रोहित ने की थी ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की हत्या
Updated at : 28 Jan 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी व ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार रौनक सिंह और निखिल कुमार ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी दी है.
विज्ञापन
रौनक सिंह और निखिल ने पूछताछ में पुलिस को दी कई अहम जानकारी
वारदात के दिन ही रोहित ने बनायी थी संतोष की हत्या की रणनीति
हत्या का मुख्य आरोपी रोहित, विकास और शुभम पुलिस गिरफ्त से अब भी दूर
Jamshedpur News :
मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी व ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार रौनक सिंह और निखिल कुमार ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. बताया कि रोहित दीक्षित ने संतोष की हत्या अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिये की थी. इसके अलावा संतोष सिंह ट्रांसपोर्टर था. उसकी हत्या से जितेंद्र सिंह के परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. इस कारण उसने संतोष सिंह की हत्या की योजना बनायी थी. वारदात के दिन (19 जनवरी) ही हत्या की योजना सुबह में बनायी थी. हालांकि रोहित दीक्षित कई दिनों से हत्या की योजना बना रहा था. वह सनकी युवक है. 19 जनवरी की सुबह उसने संतोष की हत्या की योजना बनाने के बाद रेकी करवाने लगा. वह संतोष की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था. शाम में मौका मिलते ही रोहित दीक्षित ने संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. रोहित दीक्षित के पास पूर्व से हथियार था. पूछताछ में रौनक और निखिल ने बताया कि गोली चलने के दौरान वे लोग घटनास्थल पर नहीं थे. मानगो थाना की पुलिस ने पूछताछ के बाद रौनक सिंह और निखिल कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इधर, वारदात के नौ दिनों बाद भी पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी रोहित दीक्षित, विकास उर्फ टकला और शुभम को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. तीनों की तस्वीर वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई थी. मालूम हो कि गत 19 जनवरी को मानगो गुरुद्वारा बस्ती में पूर्व कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के भाई ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.जितेंद्र सिंह को मिला अंगरक्षक, कहा- सिर्फ एक अंगरक्षक काफी नहीं
ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की हत्या के बाद जिला पुलिस की ओर से मृतक के भाई व पूर्व कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह को एक अंगरक्षक मुहैया करायी है. जितेंद्र सिंह के अनुसार जिला पुलिस द्वारा सिर्फ एक अंगरक्षक दिया गया है, जो काफी नहीं है. उन्होंने बताया कि भाई की हत्या का मुख्य आरोपी रोहित दीक्षित अबतक पुलिस की गिरफ्त से दूर है. मुझे कुछ शुभचिंतकों ने बताया है कि रोहित दीक्षित ने कहा है कि वह मेरी हत्या करने के बाद ही पुलिस के समक्ष पेश होगा. इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है. रोहित दीक्षित अपराधी प्रवृति का युवक है. उसने अपना गिरोह भी तैयार किया है. ऐसे में सिर्फ एक अंगरक्षक काफी नहीं है. मैंने अभी तक पुलिस पर भरोसा जताया है. पुलिस जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




