Jamshedpur News : संविधान के नाम पर आरोप-प्रत्यारोप ठीक नहीं : सरयू राय
Updated at : 27 Jan 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि संविधान के 75 साल पूर्ण होने के बाद इसे लेकर जिस तरीके से देश भर में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, वह दुखद है.
विज्ञापन
विधायक सरयू राय ने सोनारी समेत कई इलाके में किया झंडोत्तोलन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि संविधान के 75 साल पूर्ण होने के बाद इसे लेकर जिस तरीके से देश भर में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, वह दुखद है. श्री राय ने यह भी कहा कि हर राजनीतिक दल अपने स्तर पर संविधान की चर्चा कर रहा है. समीक्षा के नाम पर संविधान में प्रदत्त अधिकारों और उसकी व्याख्याओं को एकांगी होकर देखा जा रहा है, यह दुखद है. गणतंत्र दिवस के मौके पर बिष्टुपुर स्थित आवास व कार्यालय और बारीडीह कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद सरयू राय ने उक्त बातें कही. इसके अलावा सरयू राय ने सोनारी सबुज संघ में भी झंडोत्तोलन किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




