हाइकोर्ट ने बता दिया हेमंत सोरेन के साथ हुई साजिश : सविता महतो
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि सत्य की जीत हुई है.
विज्ञापन
रांची आवास में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन से मिलकर दी बधाई
जमशेदपुर :
झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि सत्य की जीत हुई है. हाइकोर्ट के जस्टिस ने जमानतीय फैसले में जिस तरह की टिप्पणी की है, उससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया. विधायक द्वय ने कहा कि जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने अपने फैसले में 53 नंबर पेज पर लिखा है कि किसी भी रजिस्टर, रेवेन्यू रिकॉर्ड में इस बात के पुख्ता सबूत नहीं है कि हेमंत सोरेन ने इस जमीन को खरीदी है या उस पर किसी तरह से कब्जा किया है. कोर्ट ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि जिन लोगों ने इडी के समक्ष बयान दिया कि याचिकाकर्ता ने उनकी जमीन पर दखल कर लिया, उन्होंने इसके खिलाफ कहीं शिकायत नहीं की. जमानत मिलने के बाद विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कांलिदी, पार्टी के केंद्रीय सचिव रहे गणेश चौधरी, केंद्रीय सदस्य राजीव कुमार महतो, फणींद्र महतो ने रांची स्थित आवास में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन को बुके देकर बधाई दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










