रिम्स निदेशक पद छोड़ने के बाद अपने गृह राज्य लौटे डॉ राजकुमार
डॉ राजकुमार. फाइल फोटो.
RIMS News: रिम्स निदेशक पद छोड़ने के अगले ही दिन शुक्रवार को डॉ राजकुमार ने अपने प्रदेश की राह पकड़ ली. रवाना होने से पहले उन्होंने प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा को कार्यालय का कार्यभार सौंपा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से राजीव पांडेय की रिपोर्ट
RIMS News: झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिम्स निदेशक पद से इस्तीफा देने के अगले ही दिन यानी शुक्रवार को डॉ राजकुमार अपने प्रदेश रवाना हो गए.
प्रभारी निदेशक को सौंपा कार्यभार, घर भी किया खाली
डॉ राजकुमार सुबह निदेशक कार्यालय गए, जहां उन्होंने रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ डी के सिन्हा को अपने पद से संबंधित सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंप दीं. वहीं, निदेशक बंगला को खाली करते हुए बिल्डिंग की चाभी संबंधित कर्मचारी और अधिकारी को दे दी. इस पूरी प्रक्रिया की उन्होंने वीडियोग्राफी भी करवाई. इसके बाद वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए निकल गए.
बेटे को भी ले गए साथ
डॉ राजकुमार अपने साथ अपने बेटे को भी ले गए, जिनकी नियुक्ति ट्यूटर के पद पर हुई है, जो विवादों के घेरे में थी. ऐसी संभावना है कि वह अपने बेटे को रिम्स से इस्तीफा भी दिलवा दें.
गुरुवार को दिया इस्तीफा
गुरुवार को रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सुबह वे स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवास पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने जहां एक तरफ रिम्स निदेशक प्रो डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर किया वहीं, इसके अगले ही क्षण अधिसूचना जारी करते हुए नए कार्यवाहक निदेशक की नियुक्ति भी कर दी. रिम्स सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ दीपेंद्र कुमार सिन्हा को कार्यकारी व्यवस्था तहत अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से निदेशक का प्रभार सौंप दिया गया.
यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक
यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश
यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










