Jamshedpur News : गोलमुरी : पत्नी के हत्या का आरोपी गया जेल

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : गोलमुरी नामदा बस्ती की रहने वाली मनीषा कौर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति गुरुप्रीत सिंह उर्फ सागर को रविवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने शिकायत करने से किया इनकार, तो थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज हुआ हत्या का केस

Jamshedpur News :

गोलमुरी नामदा बस्ती की रहने वाली मनीषा कौर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति गुरुप्रीत सिंह उर्फ सागर को रविवार को जेल भेज दिया. इस मामले में गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह के बयान पर गुरुप्रीत सिंह उर्फ सागर के खिलाफ तेजधार हथियार से पत्नी मनीषा कौर की हत्या करने का केस दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात को गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास रहने वाली मनीषा कौर (28) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या का आरोप पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर पर लगा था. शनिवार की सुबह मनीषा की सास जब उसे जगाने गयी, तो देखा कि मनीषा का गला कटा था और वह बेड पर पड़ी थी. घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीषा के पति सागर को डोबो के पास से गिरफ्तार कर लिया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola