jamshedpur news. वरिष्ठ नागरिकों के लिए गोल्डन एजर जंक्शन का हुआ आयोजन
Updated at : 23 Feb 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम में 200 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया
विज्ञापन
jamshedpur news.
बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में रविवार को हेल्पिंग हैंड्स फाउंउेशन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए गोल्डन एजर जंक्शन का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया. इस अवसर पर खेल, प्रश्नोत्तरी, संगीत, नृत्य और गायन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बुजुर्गों द्वारा पुराने गानों पर प्रस्तुत किया गया. रोटरेक्ट क्लब के युवाओं द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया. इसके पहले इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ शताब्दी मजूमदार, पूरबी घोष, शिव पूजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. संस्था के संस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे यह संस्था वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्यरत है. इस दौरान विनीता श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, मनीष सहित अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




