Gas Price: झारखंड में सस्ती हुई घरेलू गैस, जानें कितने उपभोक्ताओं को मिला लाभ

सस्ती हुई रसोई गैस.
Gas Price: झारखंड में रसोई गैस सस्ता हो गया है. हजारों उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलने वाला है. रसोई गैस की नई दरें 1 सितंबर से लागू हो गई है.
Gas Price: झारखंड के एक शहर में घरेलू गैस की कीमतों में कमी हो गई है. जी हां, गेल (इंडिया) लिमिटेड पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) ने जमशेदपुर शहर में गैस की कीमत 2 रुपये प्रति एससीएम कम कर दी है. नयी कीमत 1 सितंबर 2024 से लागू हो गई है. इसका लाभ शहर के 4100 उपभोक्ताओं को होगा.
55.56 रुपए से घटकर 53.56 रुपए हुई घरेलू गैस
पीएनजी की कीमत पहले 55.56 रुपये थी. इसे 2 रुपये घटकर 53.56 रुपये प्रति एससीएम हो जायेगी. गेल इंडिया पूर्वी सिंहभूम जिला में शहरी गैस वितरण प्रणाली सीजीडी के अंतर्गत घरों में पाइप नेचुरल गैस के कनेक्शन दे रही है. वर्तमान में उसके 4100 ग्राहक हैं. गेल के प्रभारी अधिकारी सह महा प्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि घरेलू पीएनजी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए गेल द्वारा दाम कम करने का निर्णय लिया गया है.
- गेल ने घरेलू गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति एससीएम की कमी की
- जमशेदपुर शहर में संचालित हो रहे हैं 14 सीएनजी स्टेशन
- 6000 वाहनों में 12 हजार किलोग्राम गैस की हर दिन होती है खपत
जमशेदपुर के 126 अपार्टमेंट में पोस्टपेड पीएनजी कनेक्शन
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के कदमा, सोनारी रामनगर, टाटा स्टील की कई कॉलोनियों एवं उनके आसपास रहने वाले लगभग 126 अपार्टमेंट में गैस की उपलब्धता हो गयी है. वहां रहने वाले सभी नागरिकों से अपील की गयी है कि वे पर्यावरण मित्र सुलभ सुरक्षित पोस्टपेड पीएनजी का प्रयोग अपने घरों में करे.
हर रविवार को लगाया जाता है कैंप
गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि गेल की टीम प्रत्येक रविवार को सोसाइटी में कैंप लगाती है. गेल के बिष्टुपुर कार्यालय एलआइसी बिल्डिंग में ग्राहक आकर अपना निबंधन करा सकते हैं. पीएनजी मित्र एप एवं कस्टमर केयर नंबर 1800123121111 तथा कंट्रोल रूम के नंबर 8987670901 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
126 सोसाइटी में 15000 अधिक घरों तक पहुंची पाइपलाइन
गौरी शंकर ने बताया कि गेल द्वारा लगभग 126 सोसाइटी में 15000 से अधिक फ्लैट्स को गैस से जोड़ दिया गया है. ग्राहकों से गेल कैंप लगाकर कनेक्शन लेने के लिए संपर्क किया जा रहा है. गौरी शंकर ने बताया कि दिसंबर 2024 तक 10,000 घरों में पीएनजी गैस कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
14 सीएनजी स्टेशन से 12000 किलो की खपत
गेल द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिल में 14 सीएनजी स्टेशन स्थापित किये गये हैं. यहां छह हजार से अधिक वाहनों में 12000 किलो से अधिक गैस की आपूर्ति की जा रही है. 14 होटल में भी गैस मिल रहा है. टाटा स्टील, टाटा मोटर्स एवं अन्य संबंधित उद्योगों में भी गैस के प्रयोग के लिए नेटवर्क को बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है.
पीएनजी ग्राहकों के लिए 28 सितंबर को
गेल द्वारा पीएनजी ग्राहकों के लिए 28 सितंबर को पीएनजी ग्राहकों के हित में जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन भी किया जा रहा है. इसमें पीएनजी ग्राहकों की समस्या, बिल भुगतान मामलों का निपटारा किया जायेगा. बकाया बिल का भुगतान भी इसमें आकर कर सकते हैं.
Also Read
अंत्योदय परिवार को सितंबर से मिल सकती है रसोई गैस में सब्सिडी
धनबाद में घर-घर पाइपलाइन से गैस आपूर्ति के लिए अभी करना होगा इंतजार
LPG Cylinder Price: झारखंड में सस्ती हुई रसोई गैस, फिर गिरे एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें कितनी राहत
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




