Jamshedpur News : जमशेदपुर में दूसरे दिन भी बाढ़ का खतरा बरकरार, खरकई खतरे के निशान से ऊपर

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर में मंगलवार को भी बाढ़ का खतरा बरकरार रहा. लगातार बारिश और ओडिशा के डैमों से छोड़े गये पानी की वजह से खासकर खरकई और सुवर्णरेखा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा.

विज्ञापन

चांडिल डैम के 10, गालूडीह बराज के 6, ब्यांगविल के 1 व खरकई डैम के 2 गेट खोले गये

Jamshedpur News :

जमशेदपुर में मंगलवार को भी बाढ़ का खतरा बरकरार रहा. लगातार बारिश और ओडिशा के डैमों से छोड़े गये पानी की वजह से खासकर खरकई और सुवर्णरेखा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा. बाढ़ नियंत्रण सेल के अनुसार, मंगलवार शाम चार बजे तक खरकई नदी का जलस्तर 129.40 मीटर मापा गया, जो खतरे के निशान 129.00 मीटर से 0.40 मीटर ऊपर है. वहीं सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर 120.02 मीटर रहा, जो खतरे के स्तर 121.50 से सिर्फ डेढ़ मीटर कम है.

हालात को देखते हुए चांडिल डैम के 10 रेडियल और 2 स्लुइस गेट से 1129.70 क्यूमेक, गालूडीह बराज के 6 स्पिलवे व 2 स्लुइस गेट से 3142.25 क्यूमेक, ओडिशा के ब्यांगविल डैम से 22.04 क्यूमेक और खरकई डैम के दो गेटों से 56.64 क्यूमेक पानी छोड़ा गया. उधर, मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बागबेड़ा नया बस्ती के 4 व कदमा के 6 घरों में घुसा पानी

खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बागबेड़ा नया बस्ती में नाला किनारे बने चार घरों में बारिश का पानी घुस गया. इसी तरह कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 निर्मल नगर, कदमा रामनगर, हाड़गोदाम बड़ा नाला के समीप के 6 घरों में भी पानी घुस गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि बारिश थमने के बाद पानी निकल गया.

वर्जन…

खरकई नदी का जलस्तर दूसरे दिन भी खतरे के निशान ऊपर व सुवर्णरेखा का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा है.

भगीरथ प्रसाद, अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

मंगलवार अपराह्न चार बजे

| नदी/डैम | खतरे का स्तर (मीटर) | वर्तमान जलस्तर (मीटर) || खरकई नदी | 129.00 | 129.40 || सुवर्णरेखा नदी | 121.50 | 120.02 || चांडिल डैम | 192.00 | 180.02 || गालूडीह बराज | 101.25 | 92.70 || ब्यांगविल डैम | 305.00 | 303.60 || खरकई डैम | 313.50 | 311.74 |(नोट: नदियों व डैम के जलस्तर सभी आंकड़े बाढ़ नियंत्रण सेल, जमशेदपुर द्वारा जारी)

बारिश ने शहरवासियों को किया परेशान, कई इलाकों में जल-जमाव

मंगलवार को रूक-रूक हो रही बारिश से साकची जेएनएसी कार्यालय के आगे मोड़ पर, साकची पुराना एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर, गोलमुरी काली मंदिर गोलचक्कर के समीप, मोदी पार्क गोलचक्कर के समीप, सोनारी एयरपोर्ट से पूर्व टाटा क्लब के समीप मेन रोड में, जुगसलाई अंडरब्रिज के समीप, मरीन ड्राइव गोलचक्कर से पहले रामजनमनगर बस्ती के मुहाने पर जल-जमाव हुआ. इससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola