ePaper

पिता ने कहा था मां-बाप गरीब हो जाते हैं, तो उसे नहीं छोड़ते : श्रेयसी

Updated at : 02 Oct 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
पिता ने कहा था मां-बाप गरीब हो जाते हैं, तो उसे नहीं छोड़ते : श्रेयसी

Shreshi. एम टाइप में पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में पढ़ाई की है. वहीं निशानेबाजी की प्रशिक्षण ले रही थी.

विज्ञापन

आदित्यपुर. एम टाइप में पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में पढ़ाई की है. वहीं निशानेबाजी की प्रशिक्षण ले रही थी. उसने पिता दिग्विजय सिंह से कहा था कि वह दिल्ली के लिए खेलेगी, क्योंकि बिहार से प्रोत्साहन या नकद राशि नहीं मिलती है. खिलाड़ियों को बढ़ावा नहीं मिलता है. तब उनके पिता ने कहा था कि यदि मां-बाप गरीब हो जाते हैं, तो उन्हें छोड़ा नहीं जाता है. यह बात उसके मन में बैठ गयी और वह विगत 18 सालों से बिहार व देश का नाम रौशन कर रही है. वर्ष 2014 में राष्ट्रमंडल खेल निशानेबाजी (शूटिंग) की प्रतियोगिता में रजत पदक जीत करने वाली पहली महिला बनी थी. उनके पिता से जब बात हुई तो उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने कहा. चार साल बाद अास्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में उसने स्वर्ण पदक जीत कर अपने पिता का सपना पूरा किया. वहां जब उससे पूछा गया कि वह भारत में कहा से है तो उसने गर्व से कहा था कि वह बिहार की बेटी है. वह बिहार व झारखंड को अलग नहीं मानती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Jamshedpur News : यहां जमशेदपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola