EAST SINGHBHUM VOLLEYBALL : ईस्ट सिंहभूम जिला वॉलीबॉल लीग आज से टेल्को में

Updated at : 24 Feb 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
EAST SINGHBHUM VOLLEYBALL : ईस्ट सिंहभूम जिला वॉलीबॉल लीग आज से टेल्को में

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS: ईस्ट सिंहभूम जिला वॉलीबॉल लीग का आयोजन मंगलवार से टेल्को में किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में मंगलवार से टेल्को में जिला वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. एक मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों ही टीमें हिस्सा लेंगी. महिला वर्ग में पांच व पुरुष वर्ग में नौ टीमें खिताब के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगी. सभी मैच टाटा मोटर्स वॉलीबॉल ग्राउंड में खेले जाएंगे. पुरुष वर्ग का पहला मैच मंगल सिंह क्लब और शंकोसाई मानगो के बीच होगा. दूसरे मैच में सोनारी स्पोर्टिंग और गुलमोहर टेल्को की टीम आमने-सामने होगी. तीसरे मैच में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर का सामना भगत सिंह क्लब से होगा. वहीं, महिला वर्ग के पहले मैच में मानगो और टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम आमने-सामने होगी. दूसरा मैच पीएस और भगत सिंह की टीम का होगा. मुकाबले की शुरुआत दोपहर डेढ़ बजे से होगी. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव आरके मिश्रा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola