ePaper

झारखंड के इस दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा इंद्रलोक, मां दुर्गा का भी दिखेगा भव्य रूप, भूमि पूजन से आगाज

Updated at : 09 Aug 2025 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bagbera puja pandal

दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन करते पूजा समिति के पदाधिकारी

Durga Puja Pandal ‍Bhoomi Pujan: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित बागबेड़ा रोड नंबर चार की श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का विधिवत भूमि पूजन किया गया. बागबेड़ा की जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी का पूजा पंडाल जमशेदपुर के प्रमुख पांच पंडालों में शामिल रहा है. इस बार पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को इंद्रलोक का दर्शन होगा.

विज्ञापन

Durga Puja Pandal ‍Bhoomi Pujan: जमशेदपुर-जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. बागबेड़ा रोड नंबर चार स्थित श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन में यजमान के रूप में बागबेड़ा की जिला पार्षद डॉ कविता परमार, बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार गोंड, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, समाजसेवी मधु पांडे उपस्थित थे. पूजा समिति के सदस्य निखिल तिवारी के पिताजी का असामयिक निधन हो गया है. इस कारण सिर्फ पूजन कार्य किया गया.

पूजा पंडाल में इस बार दिखेगा इंद्रलोक-डॉ कविता परमार

बागबेड़ा की जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी पूजा पंडाल जमशेदपुर के प्रमुख पांच पंडालों में शुमार रहा है. इस बार पूजा पंडाल में माता के भक्तों को इंद्रलोक का दर्शन कराया जाएगा, जहां मां दुर्गा विराजमान होंगी. इंद्रलोक देवताओं का पसंदीदा स्थान है. उसी को ध्यान में रखते हुए मां को प्रसन्न करने का प्रयास पूजा समिति द्वारा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बाबा मंदिर प्रकरण में गिरफ्तारी देने पहुंचे निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

भूमि पूजन में पूजा समिति के ये थे उपस्थित

भूमि पूजन में समिति के अध्यक्ष अंशुल कुमार, लाइसेंसी राजेश सिंह, सतीश कुमार, चिंटू सिंह, संजय सिंह, विनोद कुमार, श्वेता तिवारी, पुष्पा सिंह, प्रतिमा रजक, संध्या सिंह, हितेंद्र कुमार, शशि सिंह के अलावा दर्जनों पूजा समिति के महिला-पुरुष उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: 2 आदिवासियों ने झारखंड का बढ़ाया मान, यूनेस्को में बने को-चेयरमैन

ये भी पढ़ें: बिरसा मुंडा को क्यों कहा जाता है आदिवासियों का लोक नायक? क्यों मिला भगवान का दर्जा?

ये भी पढ़ें: आदिवासियों के बारे में नहीं जानते होंगे ये 7 बातें, जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां

ये भी पढ़ें: World Tribal Day 2020: अगर आप आदिवासियों को बहुत पिछड़ा समझ रहे हैं, तो ये आंकड़े आपको चौंका देंगे

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola