बाबा मंदिर प्रकरण में गिरफ्तारी देने पहुंचे निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

बाबा मंदिर थाने में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे. फोटो : प्रभात खबर
Nishikant Dubey News: झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा नेता शनिवार को गिरफ्तारी देने के लिए देवघर के बाबा मंदिर थाने पहुंचे थे. थाने में पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने से इंकार कर दिया. उनको बताया गया कि आज शनिवार है. कोर्ट बंद है. कोर्ट में एफआईआर की कॉपी भी नहीं पहुंची होगी. डॉ निशिकांत दुबे को कुछ प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गयी.
Nishikant Dubey News| देवघर, अमरनाथ पोद्दार : बाबा मंदिर प्रकरण में दर्ज एफआईआर के मामले में सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने के लिए शनिवार को थाने गये थे. देवघर में बाबा मंदिर थाने की पुलिस ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया. गिरफ्तारी देने बाबा मंदिर थाने पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे को पुलिस ने बताया कि बाबा मंदिर प्रकरण केस में सीधी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है. इस मामले में 3 बार नोटिस दिये जाने के बाद ही किसी कार्रवाई का प्रावधान है. शनिवार होने की वजह से कोर्ट बंद है. इसकी वजह से कोर्ट में अभी तक एफआईआर की कॉपी भी नहीं पहुंची है. करीब आधे घंटे तक थाने में रहने के बाद सांसद निशिकांत दुबे वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




