डीजीएम लाइब्रेरी की सदस्यता प्रक्रिया को सरल बनाएं : डीएमसी

Published by : ASHOK JHA Updated At : 07 Apr 2026 9:49 PM

विज्ञापन

साकची दिनशॉ मेमोरियल म्युनिसिपल बिल्डिंग स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी के विधिवत उद्घाटन के ठीक एक सप्ताह बाद मंगलवार को इसके संचालन और व्यवस्थाओं की पड़ताल जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने औचक निरीक्षण कर किया.

विज्ञापन

साकची दिशोम गुरु लाइब्रेरी का किया निरीक्षण डीएमसी पठन कक्ष और पुस्तक संग्रह को देखा, दिये कई निर्देश वरीय संवाददाता, जमशेदपुर साकची दिनशॉ मेमोरियल म्युनिसिपल बिल्डिंग स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी के उद्घाटन के ठीक एक सप्ताह बाद मंगलवार को इसके संचालन और व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया. इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया. उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने अधिकारियों को कहा कि पाठकों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाये और सदस्यता प्रक्रिया को सरल बनाया जाये. ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें. शहर में ज्ञान और अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह लाइब्रेरी मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी को शहर के विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक उत्कृष्ट अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित करना प्राथमिकता है. उन्होंने पुस्तकालय की स्वच्छता, शांति और अनुशासन बनाये रखने के साथ-साथ पुस्तक संग्रह को लगातार अपडेट करने पर विशेष बल दिया. पाठकों से फीडबैक, सुविधाओं पर मंथन निरीक्षण के क्रम में उप नगर आयुक्त ने पठन कक्ष, पुस्तकों के वर्तमान संग्रह और सदस्यता अभियान की बारीकी से जांच की. उन्होंने वहां मौजूद विद्यार्थियों और शोधार्थियों से भी बातें की. पाठकों से पूछा कि लाइब्रेरी में सुविधाओं को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola