Jamshedpur News : पूर्वी विधानसभा में बिजली समस्याओं को दूर करे विभाग : पूर्णिमा
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
विज्ञापन
विधायक ने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर जेबीवीएनएल के अधिकारियों संग की बैठक
Jamshedpur News :
विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में लगातार आ रही विद्युत समस्याओं पर चर्चा की. विधायक ने ट्रांसफॉर्मर की कमी, जर्जर विद्युत तारों की स्थिति समेत अन्य जनसमस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये. विधायक ने कहा कि जनता की बुनियादी आवश्यकताओं में बिजली एक प्रमुख सेवा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र ठोस समाधान किया जायेगा और विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










